हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के बाहर अतिक्रमण से विद्यार्थियों को परेशानी, नगर निगम की कार्रवाई में शिक्षकों ने किया सहयोग https://youtu.be/GHcV6kBl8TQ मुरादाबाद। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद के निकट नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सरकारी फुटपाथ एवं नालियों पर स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किए जाने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। विद्यालय के सामने कुछ लोगों द्वारा ईंट-सीमेंट आदि डालकर अलग से फुटपाथनुमा निर्माण तथा नाली बनाए जाने की भी शिकायत है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इन नालियों में दुकानों एवं होटलों का गंदा पानी बहकर विद्यालय के सामने जमा हो जाता है। इससे गंदगी, दुर्गंध एवं मच्छरों की समस्या उत्पन्न होती है तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। सड़क पर ईंट, पत्थर, बजरी...