मुरादाबाद में बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव और प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में आज भव्य भंडारे का आयोजन
मुरादाबाद में बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव और प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में आज भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। खाटू बाबा श्याम के इस पहले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। https://youtu.be/OzPT80CAFFc
खबर का विस्तार: मोबाइल शॉप नंबर ए-1 पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का सौजन्य लवी और अंकुर गुप्ता की तरफ से किया गया। सुबह से ही बाबा श्याम के भक्तों में इस पहले भंडारे को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने पूरे भक्ति-भाव के साथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरा माहौल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
धार्मिक आस्था और सेवा भाव से जुड़े इस आयोजन की क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की।
Comments
Post a Comment