मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहाँ लगभग 90 साल के बुज़ुर्ग ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार https://youtu.be/b-Qw1GXFrgQ
मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहाँ लगभग 90 साल के बुज़ुर्ग ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार
https://youtu.be/b-Qw1GXFrgQ
मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…
जहाँ लगभग 90 साल के बुज़ुर्ग ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का आरोप है कि उनकी करीब 390 गज जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है।
बुज़ुर्ग का कहना है कि उन्होंने यह जमीन साल 1981 में खरीदी थी और अब कुछ भूमाफिया फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर जमीन को अपने नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने जिलाधिकारी मुरादाबाद को शिकायती पत्र सौंपते हुए जमीन की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पहले भी इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं।
बुज़ुर्ग ने प्रशासन से अपील की है कि जमीन की पैमाइश कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए और कब्ज़े की कोशिशों पर सख्त कार्रवाई की जाए
Comments
Post a Comment