MBD - नागफनी डकैती कांड: पुलिस ने मात्र 3 दिनों में किया एक करोड़ 30 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा
MBD - नागफनी डकैती कांड: पुलिस ने मात्र 3 दिनों में किया एक करोड़ 30 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा
https://youtu.be/Nlr6vE1HX-E
मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागफनी थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का मात्र तीन दिनों में खुलासा कर दिया है।
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटा गया करीब 47 लाख 24 हजार रुपये का माल, दो कारें, पांच मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
दरअसल, 11 मई की रात नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी इमरान के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और आभूषण लूट लिए थे, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को कारोबारी के घर में रखी नकदी और आने-जाने की पूरी जानकारी पहले से थी।
योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया था।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
Comments
Post a Comment