लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब मुरादाबाद के सुपर मार्केट व्यापारियों ने भी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब मुरादाबाद के सुपर मार्केट व्यापारियों ने भी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
https://youtu.be/sr38U6ulzVQ
सुपर मार्केट व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब किसी भी ग्राहक या दुकानदार की गाड़ी मार्केट परिसर की पार्किंग में नहीं आने दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसे राहत वाहनों को बिना किसी रुकावट के रास्ता उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर फायर सिलेंडर लगवा दिए हैं, जबकि जिन दुकानों में अभी यह व्यवस्था नहीं हुई है, उन्होंने एक-दो दिनों के भीतर सुरक्षा मानकों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि हालिया हादसे से सबक लेते हुए सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ग्राहकों व दुकानदारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Comments
Post a Comment