मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा

 मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा

https://youtu.be/5g9WrTCDW9Q

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रसेवा और जनसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ. प्रमोद जौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

यात्रा के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया और राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




Comments

Popular Posts

जिले के भ्रष्ट्र स्वास्थ्यविभाग में झोलाछापों में संस्थाओं द्वारा स्वास्...

छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग स्थित चौराहे के सौंदर्य करण एवं मार्ग पर मू...

कटघर क्षेत्रअंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 2 अभियुक्तगणों को थाना...