मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा https://youtu.be/vqXL22Ij3hk
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
https://youtu.be/vqXL22Ij3hk
ज्ञापन में नवरात्रि को देखते हुए मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और मंदिरों के आसपास बने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
वहीं, हॉटमिक्स सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई जगह सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़कें टूटने लगी हैं। काठ रोड पर आरसीसी बोल्ड से जुड़े कार्यों के स्पेसिफिकेशन और भुगतान की भी जांच की मांग की गई है।
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी ने नगर निगम से इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
Comments
Post a Comment